कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 5 एवं 6 अप्रैल को दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम झुमरी तिलैया उत्तरी मंडल के तत्वावधान में आयोजित होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल क्षेत्र में प्रवास करने वाले पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, शक्ति केंद्र के संयोजक एवं सह-संयोजक, मंडल के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव बर्नवाल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शिव वाटिका, बाईपास रोड में किया जाएगा, जो दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों...