दो दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण का समापन
पिथौरागढ़, जुलाई 16 -- पिथौरागढ़। हिमालय नारी एनजीओ चौकोड़ी में आयोजित दो दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ऐपण प्रशिक्षक प्रियंका कपूर ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को ऐपण कला की बारीकियों से अवगत कराते हुए उन्हें ऐपण कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही कलाकार धनंजय शर्मा ने प्रतिभागी महिलाओं को पोट्रेट निर्माण का प्रशिक्षण दिया। जिससे उनकी कलात्मक समझ और कौशल में वृद्धि हो सके। प्रतिभागी महिलाओं ने प्रशिक्षण के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से जुड़े कुंदन, मनीष लोहनी, जितेंद्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.