बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- बीमिम्स में आज से जुटेंगे देशभर के बायोकेमिस्ट्री विशेषज्ञ दो दिवसीय एम्बकॉन-2026 में आधुनिक जांच तकनीक, शोध और क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री पर होगा मंथन फोटो : पावापुरी बायोकेमिस्ट्री : सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक में मंथन करते अध्यक्ष प्रो.डॉ. मधु सिन्हा, सचिव डॉ. योगेश कृष्ण सहाय व अन्य। पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बीमिम्स) पावापुरी में शुक्रवार से दो दिवसीय बायोकेमिस्ट्री सम्मेलन एम्बकॉन-2026 शुरू होगा। दो और तीन अक्टूबर को सम्मेलन में कई राज्यों से बायोकेमिस्ट्री विशेषज्ञ, चिकित्सक, शोधकर्ता और डेलीगेट शामिल होंगे। इसमें आधुनिक जांच तकनीक, क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रयोगशाला प्रबंधन और चिकित्सा शोध के नए आयामों पर मंथन होगा।

सम्मेलन का उद्देश्य सम्मेलन के सचिव ...