मऊ, जुलाई 24 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील के नगर पंचायत वलीदपुर में स्थित हजरत सूफी मोहम्मद जान सिद्दीकी किरमानी वलीदपुर शरीफ का 95वां दो दिवसीय उर्स प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे कुरानखानी व मिलाद शरीफ का कार्यक्रम हुआ तथा सायंकाल चादरपोशी हुई। गद्दीनशींनन शाह, मोहम्मद इजहार अहमद, मोईनी मोईिनया मंजिल से कव्वालों के साथ अपने मुख्य मार्ग होते हुए रौजे पर पहुंचे तथा सूफी साहब के मजार पर चादर चढ़ाई। कव्वालों ने सूफी साहब के शान में कसीदे पढ़े। उर्स में देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सन 1935 में सूफी साहब का देहांत हुआ, जहां उनकी मजार है। तभी से उनका उर्स श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। सजदानसीन शाह, मोहम्मद इजहार अहमद, मोईनी मोइनिया, मंजिल दरगाह, चिराग रब्बानी, गौसे जमानी, वलीदपुर शरीफ एवं ...