पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया। जिला पशुपालन कार्यालय स्थित सभागार में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजना बिहार-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा बुधवार को दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर योजना के उद्देश्यों, प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार सृजन एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पूर्णिया प्रमंडल के अंतर्गत समाहित जिलों पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज से संबंधित प्रतिभागियों ने भाग लिया। ये सभी प्रतिभागी अपने जिला में मास्टर ट्रेनर के रूप में अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजना के विभिन्न प्...