वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू में 'इंस्ट्रूमेंट असिस्टेड सॉफ्ट टिश्यू मोबिलाइजेशन' (आईएएसटीएम ) पर दो दिवसीय राष्ट्रीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार थे। उन्होंने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का नियमित आयोजन होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो. संजय गुप्ता ने स्वास्थ्य विज्ञान के प्रत्येक क्षेत्र में फिजियोथेरेपी की बढ़ती आवश्यकता पर बल दिया। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. एसएस पांडेय ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में क्लिनिकल दक्षता को बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी हैं। डॉ. संकल्प यादव, डॉ. निशांत, डॉ. आशीष कुमार यादव ने भी व्याख्यान दिया। यह भी पढ़ें- कैडेवर पर प्रशिक्षण से वास्तविक शल्य प्रक्रिया का होता अनुभव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.