भागलपुर, अप्रैल 5 -- खेलो इंडिया अभियान के तहत शनिवार को बिहपुर प्रखंड के कन्या प्लस टू स्कूल सोनवर्षा मैदान में दो दिवसीय अस्मिता वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मैच में स्थानीय टीम ने प्रतिद्वंदी टीम को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में भागलपुर, नवगछिया, गौरीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। रविवार को प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...