छपरा, जनवरी 19 -- सोनपुर। सोनपुर प्रखंड के चतुरपुर गांव में दो दिवसीय अष्टयाम के तहत आयोजित यज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। कलश यात्रा में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। कलश यात्रा की अगुवाई भाजपा नेता बिनोद सम्राट, सत्येंद सिंह, समाजसेवी बिट्टू सिंह, छोटू सिंह, अरविंद सिंह, यशवंत कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने की। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा गांव गूंज उठा। इस अवसर पर समाजसेवी रवि सिंह ने सभी अतिथियों का पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कलश यात्रा में भाग लिया, जिसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.