लोहरदगा, मार्च 6 -- लोहरदगा, संवाददाता।जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव- अखड़ा आलाप का शुक्रवार को समाहरणालय मैदान में शुभारंभ हुआ। उपायुक्त डा ताराचंद समेत अतिथियों ने इसकी शुरूआत की। इस अवसर पर विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज अभिभावकों को अपने बच्चों के पढ़ाई के प्रति सजग रहने की जरूरत है। पढ़ाई हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान रखती है। बच्चे क्या पढ़ रहे हैं, वे क्या सीख रहे हैं यह ध्यान रखना अभिभावक का कार्य है। इसलिए पढ़ाई की महत्ता सबसे ऊपर है। पढ़ाई से अंधविश्वास दूर होता है। सवालों का जवाब मिलता है। विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह पहल काफी अच्छी है। जहां साहित्य और फ़िल्म के महत्व को एक मंच प्रदान किया गया है। भविष्य में हम सभी मिलकर एक बड़ा मंच ऐसे प्रयास को प्रदान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...