दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत
घाटशिला, मई 14 -- पोटका। प्रखंड के तेंतला पंचायत के राधा-गोविन्द अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति काउराडीह के तत्वावधान में बुधवार को दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। इस अवसर पर साहित्यकार सुनील कुमार डे ने कहा कि हरि नाम से शांति और समृद्धि आती है। हरि नाम इस कलियुग में मुक्ति का सरल उपाय है। हरि नाम करने से शरीर और मन दोनों पवित्र होता है। चैतन्य महाप्रभु के हरि नाम संकीर्तन की परंपरा यहां पूर्व से चली आ रही है। इस अवसर पर शुभांकर महतो कीर्तन संप्रदाय सुखलाड़ा ,पोषा संकीर्तन संप्रदाय पुरुलिया, तरुण दास हरि नाम संकीर्तन संप्रदाय काड़ाडूबा, रविन्द्रनाथ राणा महिला संकीर्तन संप्रदाय काला झरना, मनोहारी महिला संकीर्तन संप्रदाय धालभूमगढ़ और रामकृष्ण कीर्तन संप्रदाय बुरुडीह भाग ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.