लातेहार, मार्च 20 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। यज्ञ समिति शिवनगर व रेंगाई के तत्वावधान में रामजानकी स्थान शिवनगर रेंगाई में दो दिवसीय भव्य अखंड हरिनाम विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य जलयात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालु शिवनगर नकटी पदी पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरकर अनुष्ठान की शुरुआत की गई। इस दौरान पूरा मार्ग जय श्री राम और हरि बोल के जयकारों से गुंजायमान रहा। भक्ति भाव से सराबोर यह अनुष्ठान शुक्रवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ में मुख्य रूप से बजरंग दल के पलामू विभाग के विभाग संयोजक सुरज साहू, जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संयोजक राजन साहू एवं खंड कार्यवाह देवानंद प्रसाद सम्मिलित हुए। यज्ञ के मुख्य यजमान रविंद्र कुमार चन्द्रवंशी अपनी धर्मपत्नी के साथ सपत्नीक पूजन कार्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.