मुंगेर, मई 13 -- तारापुर,निज संवाददाता। रामपुर पंचायत स्थित ईटवाडीह गांव में बुधवार से दो दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। यज्ञ का शुभारंभ तारापुर के पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन के बाद पूरा परिसर में हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हो गया। पंडितों द्वारा विश्व शांति, धर्म की स्थापना और जनकल्याण की कामना की गई। पूर्व विधायक ने भी रामधुन मंडप में पहुंचकर भगवान का स्मरण करते हुए क्षेत्र, राज्य एवं देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की तथा श्रद्धालुओं के साथ परिक्रमा की। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। यह भी पढ़ें- इटवाडिह गांव में 24 घंटे के अष्टजाम को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा पूरे गांव का वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया। इससे पूर्व रामधुन समिति...