गिरडीह, सितम्बर 24 -- बगोदर, प्रतिनिधि। रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर में गुरुवार को प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 अक्टूबर और 01 नवंबर 2026 को भारतीय ज्ञान प्रणाली आधारित शिक्षक- शिक्षा की वैश्विक प्रासंगिकता, दृष्टिकोण, व्यवहार और संभावनाएं विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में विभिन्न देशों के विद्वान अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इसकी तैयारी की रूपरेखा तय की गई। बैठक में विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश प्रसाद मेहता, उपप्राचार्य डॉ. संजय कुमार सुमन, प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद रजक, लेखिका प्रो. डॉ. महतो लक्ष्मी खेमलाल, प्रो. प्रशांत कुमार कुंदन, प्रो. मंतोष कुमार, प्रो. डॉ. लक्ष्मी कुमारी, प्रो. शैलेष कुमार, प्रो. योगेंद्र कुमार, प्रो. सर्व...