गुड़गांव, अप्रैल 9 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-87 के गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के नए कैंपस में गुरुवार को सिविल कानूनों के आपसी तालमेल को समझना विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से शुरू हुआ। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक आयोजन में देश-विदेश के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दो दिवसीय सम्मेलन में कुल 8 तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन के दौरान 192 छात्रों एवं शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए, जबकि देश और विदेश से कुल 226 शोधकर्ता, वरिष्ठ शिक्षाविद और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...