हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस, संवाददाता। आगरा जोन की 18वीं अन्तर जनपदीय पुलिस महिला एवं पुरुष भारोत्तोलन कलस्टर (भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता पुलिस लाइन के मैदान में गुरूवार से शुरू हो गई। इस प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारांभ एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया। उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय आयोजन पुलिस बल में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं शारीरिक दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि पुलिस बल में खेलकूद का विशेष महत्व है। ये आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक दृढ़ता को बढ़ाते हैं। टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का भी प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में आपसी सामंजस्य और सौहार्द को बढ़ावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.