रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। शहर के 11 केंद्रों पर दो दिन दरोगा भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही सॉल्वर गैंग और उनके साथियों पर नकेल करने के इंतजाम पूरे करते हुए संदिग्ध लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है। यूपी पुलिस में दरोगा (एसआई) के चार हजार 543 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 14 और 15 मार्च को चार पाली में लिखित परीक्षा होगी। दिल्ली और पश्चिमी यूपी के जिलों के 10560 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। एक दिन में दो पालियां आयोजित होंगी। प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में डीएम व एसपी ने संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों एवं परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.