कन्नौज, जुलाई 25 -- छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के शैक्षिक पंचांग 2026-27 एवं जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज के निर्देश पर विद्यालय में 24 व 25 जुलाई को प्रथम मासिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा संयोजक मेजर संदीप कुमार माधव ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक पंजीकृत 1991 विद्यार्थियों में से 1770 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरे दिन कक्षा 11 के 596 में से 514 तथा कक्षा 12 के 516 में से 478 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि जूनियर वर्ग के 274 विद्यार्थियों की परीक्षा अलग आयोजित की गई। प्रधानाचार्य राधा बल्लभ मिश्र ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर 27 जुलाई को परिणाम घोषित किया जाएगा। कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक (रेमेडियल) कक्षाएं संचालित होंगी। इसी दिन मध्यांतर के बाद कक्षा 9 से 12 तक के अ...