लखनऊ, अप्रैल 28 -- हाउस टैक्स में 10 प्रतिशत की छूट अब केवल दो दिन ही मिलेगी। 30 अप्रैल तक ही लोग छूट का लाभ उठा पाएंगे। इसके बाद छूट कम हो जाएगी। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल तक ऑनलाइन टैक्स जमा करने वालों को 10 प्रतिशत तथा ऑफलाइन टैक्स जमा करने वालों को आठ प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके बाद एक मई से 31 मई तक ऑनलाइन आठ और ऑफलाइन छह प्रतिशत की छूट दी जाएगी। एक जून से 30 जून तक ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर पांच प्रतिशत और ऑफलाइन पर केवल 4 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके बाद छूट पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...