दो दिन से सर्वर ठप, चास रजिस्ट्री व अंचल कार्यालय का कामकाज प्रभावित
बोकारो, अगस्त 12 -- चास, प्रतिनिधि। चास रजिस्ट्री एवं अंचल कार्यालय में पिछले दो दिनों से सर्वर फेल रहने के कारण कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। तकनीकी खराबी के चलते जमीन की रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज समेत कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाएं बाधित हैं। बुधवार को दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार के बाद बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा, जिससे आवेदकों में नाराजगी देखी गई। पिंड्राजोरा निवासी तपन कुमार ने बताया कि वह लगातार दो दिनों से रजिस्ट्री और अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। उनके अनुसार अंचल कार्यालय से पंजी-टू-मेल और रजिस्ट्री कार्यालय के बीच लिंक फेल होने के कारण कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर ठप रहने के कारण सभी हल्का क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हो गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.