दो दिन से लापता सफाई कर्मचारी का शव खेत में मिला
बरेली, मई 22 -- हाफिजगंज, संवाददाता। दो दिन से लापता सफाई कर्मचारी का शव उसके पड़ोस के गांव में खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा। परिजन हत्या कर शव को खेत मे फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।हाफिजगंज थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव का हेतराम (50 वर्ष) जो अल्हिया गांव में सफाईकर्मी था। 20 मई की शाम वह बिना बताए घर से कही चला गया था। रात तक जब घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। शुक्रवार को उसका शव चौखंडी गांव में खेत में मिला। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- तीन दिन से लापता अधेड़ का पेड़ से लटका मिला शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। वहीं मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.