गौरीगंज, अप्रैल 21 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के भद्दौर गांव के पास गोमती नदी में सोमवार की देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय चौकीदार ने पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवार शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के थौरी निवासी 60 वर्षीय साहब बख्श पुत्र छेदीलाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएचओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान साहब बख्श के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार साहब बख्श मानसिक रूप से बीमार थे और 18 अप्रैल से घर से लापता थे। पुलिस मामले में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.