दो दिन से लापता वृद्धा का शव तालाब में मिला
लखनऊ, जून 1 -- इटौंजा। महिंगवा में दो दिन से लापता वृद्धा का शव सोमवार सुबह तालाब में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चक बनकट निवासी अन्नपूर्णा (85) छोटे बेटे अर्जुन के साथ रहती थीं। बेटे ने बताया कि मां की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उन्हें दिखाई कम पड़ता था और सुनाई भी नहीं देता था। रविवार सुबह चार बजे घर से अचानक मां गायब हो गईं। जानकारी होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन मां का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने महिंगवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक शव देखा। यह भी पढ़ें- तालाब में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों ने रविवार को दर्ज कराई थी गुमशुदगी शव देखकर लोगों की भीड़ लग गई। शव को देखकर बेटे अर्जुन ने मां अन्नपूर्णा के रूप में शिनाख्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.