आजमगढ़, अप्रैल 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव के पास सोमवार की शाम दो दिन से लापता वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर आसपास के लाग पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंधरापुर थाना क्षेत्र के बर्जी गांव निवासी 70 वर्षीय राधिका राय पत्नी शिवबली राय की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह दो दिन पूर्व घर से निकल गई थी। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। वृद्धा का कुछ पता नहीं चला। इस पर घरवालों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। सोमवार को घर से करीब पांच किलोमीटर दूर कंधरापुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में भलुवाई मार्ग पर सड़क के किनारे उसका शव मिला। यह भी पढ़ें- तालाब में मिला लापता महिला का शव स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.