आजमगढ़, अप्रैल 14 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दिलौरी गांव के सीवान में मंगलवार को दो दिन से लापता 65 वर्षीय राजगीर का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव निवासी 65 वर्षीय महातम सिंह पटेल राजगीर थे। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को परिवार में किसी बात पर हुए विवाद के बाद वे घर से निकल गए। शाम को घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह घर से करीब पांच-छह किलोमीटर दूर रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव के सीवान में रेलवे लाइन से 100 मीटर की दूरी पर उनका शव मिला। यह भी पढ़ें- एक दिन से लापता राजगीर का खेत में मिला शव स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचा...