पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। दो दिन से लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। युवक के दिमागी रुप से कमजोर होने की बात भी परिवार के लोग कह रहे हैं। पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सिरसा सरदाह निवासी 22 वर्षीय तरुण पुत्र वीरेंद्र भारती मंगलवार को अचानक घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रिश्तेदारों में भी तलाश की थी। तरुण अपने पास मोबाइल भी नहीं रखता था। कोई जानकारी न मिलने पर बुधवार शाम को परिजन थाना गजरौला पहुंचे और तरुण के लापता हो जाने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.