बाराबंकी, अप्रैल 3 -- बाराबंकी। सतरिख थाना के भनौली गांव में दो दिन से लापता युवक का शव गुरुवार की सुबह गांव के पास ही आम के पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। भनौली गांव के पास आम के बाग में पेड़ पर दुपट्टे से गांव के ही शिवा चौहान (28) पुत्र स्व. अरविन्द का शव ग्रामीणों में लटका देखा तो हतप्रभ रह गए। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर शिवा के परिवारीजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चचेरे भाई सूरज ने बताया कि पत्नी दो माह से मायके गई थी। इसी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शिवा मंगलवार की शाम को पैदल ही घर से निकला था। उसके एक पुत्र हैं। वह मजदूरी करके परिवार का भरणपोषण करता था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.