बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- अहार थाना क्षेत्र में स्थित अवंतिका देवी गंगा घाट के समीप जंगल में एक 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। युवक दो दिन से घर से गायब था,शव के पास से फोरेंसिक टीम ने सल्फास की खाली डिब्बी बरामद की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवंतिका देवी घाट के पास जंगल में वन विभाग द्वारा पौधरोपण कार्य कराने के लिए गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं। शनिवार की सुबह जैसे ही मजदूर वन कर्मियों के साथ जंगल में गए वहां उन्हें एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना उन्होंने थाना पुलिस को दी,पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त तेजू पुत्र हुकम सिंह निवासी गांव हिंगवाड़ा थाना बीबीनगर के रूप में हुई। तेजू ने शादी नहीं कि थी और करीब दो वर्षों से वह अहार के गांव मुबारिकपुर बांगर निवासी अपनी बहन के पास रह रहा था। जो लकवा की बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.