दो दिन से लापता युवक का जला हुआ शव मिला, हत्या की आशंका
फरीदाबाद, जून 26 -- पलवल,अजित कुमार। शहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का जली हुई अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शहर के बास मोहल्ला निवासी गोविंद के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, गोविंद चांदपुर गांव स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार शाम वह कंपनी से छुट्टी के बाद घर के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि हुडा सेक्टर-2 से पातली गांव की ओर जाने वाले रास्ते के समीप एक युवक का जला हुआ शव पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- डोमचांच में झाड़ियों से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, हत्या की आशंका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.