दो दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव
रायबरेली, मई 27 -- शिवगढ़,संवाददाता। थाने की गुमावां पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव के दो दिन से लापता युवक का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। गुमावां पुलिस चौकी क्षेत्र के खदरा मजरे बसंतपुर सकतपुर गांव के रहने वाले सियाराम लोधी (35) बीते दो दिन से घर से लापता थे। परिजन युवक की खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा था। युवक की पत्नी श्रीदेवी व परिजनों के द्वारा उसकी काफी खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थिति कुएं में युवक का उतराता शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.