लखीमपुरखीरी, मई 3 -- कस्बे में दो दिन से लापता चल रहे 13 वर्षीय मासूम का शव शनिवार सुबह अमृत सरोवर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बालक की मौत कैसे हुई, इसको लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। मितौली कस्बा निवासी साबिर गफ्फारी का 13 वर्षीय बेटा फैसल गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे से अचानक लापता हो गया था। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- दो दिन से लापता बालक का अमृत सरोवर में उतराता मिला शव इस मामले में पिता ने शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को लोगों ने अमृत सरोवर में एक बालक का शव उतराता हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाय...