लखीमपुरखीरी, मई 2 -- लखीमपुर। मितौली कस्बे में दो दिन से लापता चल रहे 12 वर्षीय मासूम का शव शनिवार सुबह अमृत सरोवर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कस्बा निवासी साबिर गफ्फारी का 12 वर्षीय बेटा फैशल गुरुवार से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।शनिवार को लोगों ने अमृत सरोवर में एक बालक का शव उतराता हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान फैशल के रूप में कराई। यह भी पढ़ें- गोमती नदी में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद मिला शव बेटे का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना ...