दो दिन से लापता बच्ची का मकई खेत में मिला शव
किशनगंज, मई 3 -- दिघलबैंक। निज संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड के कोढ़ोबाड़ी थाना के सिंघीमारी पंचायत के दुर्गापुर से दो दिन पूर्व लापता बच्ची साहली परवीन का शनिवार सुबह उसके घर के समीप ही खेत में शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गापुर के मो.शकील की बेटी साहली परवीन (8) गुरुवार से ही घर से लापता थी। पहले तो उसके घरवालों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन की। नहीं मिलने पर उसके परिजनों ने कोढ़ोबाड़ी थाना को इसकी सूचना दिया। कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस कई टीम बनाकर बच्ची के खोजबीन में लग गई थी। पुलिस को शनिवार की सुबह उसके घर से कुछ दूरी पर ही मक्का के खेत में उसका शव मिला। यह भी पढ़ें- दो दिन से लापता बच्ची का मकई खेत में मिला शव पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.