झाबुआ, जून 23 -- मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार सुबह एक महिला और एक पुरुष के शव कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना करवड़ चौकी क्षेत्र के गंगाखेड़ी के पास खाखरापाड़ा मार्ग स्थित एक कुएं की है। सुबह जब स्थानीय ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने कुएं के पास एक बाइक खड़ी देखी। संदेह होने पर जब लोगों ने कुएं के अंदर झांका तो उसमें दो शव तैरते दिखाई दिए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही करवड़ चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से खाट और रस्सियों के सहारे दोनों शवों को काफी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड को जेल से छोड़ो, उसी से शादी करूंगी, जिद लेकर टावर पर चढ़...