औरैया, मार्च 16 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव वैवाह में किराना की दुकान चलाने वाला युवक शनिवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। दो दिन बीतने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस से युवक की तलाश कराने की मांग की है। इटावा जिले की ताखा तहसील के गांव तालपार ककराई निवासी शिवकुमार उर्फ नीरज पुत्र रमेश चंद्र कुदरकोट क्षेत्र के वैवाह गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम करीब 6:30 बजे वह दुकान बंद करके घर के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से भी जानकारी की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.