इटावा औरैया, फरवरी 20 -- इटावा। भरथना क्षेत्र से दो दिन से लापता छात्र का शव थाना इकदिल क्षेत्र में दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने रंजिशन अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है और थाना पुलिस पर लापरवाही बरतने की बात कही है। भरथना बंधा गांव निवासी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र मनीष 18 फरवरी की सुबह करीब सात बजे कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर भी दी थी। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने गंभीरता से तलाश नहीं की। गुरुवार रात थाना इकदिल क्षेत्र के चितभवन-नावली रेलवे क्रॉसिंग के पास दिल्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.