लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली में साधन सहकारी समिति के एक आवासीय कमरे में 13 वर्षीय किशोर का शव लटकता मिला। किशोर बुधवार से लापता था। जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने ईसानगर थाने में दर्ज कराई थी। शुक्रवार को कमरे से बदबू आने पर लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो शव की जानकारी हुई। जिस कमरे में शव लटका था, उस कमरे के दरवाजे में बाहर से ताला पड़ा था। पुलिस ने समिति सचिव से चाबी लेकर कमरा खुलवाया और शव को कब्जे में लिया। सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष ईसानगर निर्मल तिवारी मौके पर पहुंचे और शुरुआती जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.