उन्नाव, अप्रैल 2 -- मोहान। हसनगंज के चक कुशहरी गांव में दो दिन से लापता एक किशोरी का शव गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में फंदे से लटका मिला। दो दिनों से बेटी की तलाश कर रहे परिजनों में शव देखते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चक कुशहरी गांव निवासी लालचंद की 17 वर्षीय पुत्री शांति बीते 31 मार्च की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजन उसकी काफी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने गांव से करीब 600 मीटर दूर स्थित छेदीलाल के आम के बाग में एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे किशोरी का शव लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और मृतका की पहचान शांति के रूप म...