मुंगेर, अप्रैल 3 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह ठाढ़ा गांव स्थित कुएं से एक किशोरी का शव बरामद किया। शव की शिनाख्त ठाढ़ा निवासी राजीव उर्फ राजू सिंह की 17 वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी के रूप में की गई। हत्या या आत्महत्या का मामला है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पल्लवी कुमारी मंगलवार की देर रात गुपचुप तरीके से घर से निकली थी। परिजन बुधवार की सुबह जब जगे तो घर का दरवाजा खुला पाया एवं पल्लवी को गायब पाया। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर बुधवार की दोपहर बाद परिजन टेटियाबंबर थाना में पल्लवी के गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया। पुलिस की खोजबीन में बुधवार शाम तक पल्लवी का पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह उसके घर से सौ मीटर की दूरी पर एक कुएं में किशोरी का शव देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.