गुमला, मार्च 21 -- गुमला। बसिया थाना क्षेत्र के कुम्हारी गांव निवासी शांति देवी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके पुत्र मनमोहन सिंह ने बसिया थाना में सनहा दर्ज कराया है।आवेदन में बताया गया है कि 20 मार्च की दोपहर शांति देवी घर से निकली थीं और गुमला बस स्टैंड पर उतरी थीं। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनो ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द से जल्द महिला की तलाश की मांग की है। बताया गया कि परिजन पहले गुमला थाना पहुंचे थे, लेकिन मामला बसिया क्षेत्र का बताकर उन्हें लौटा दिया गया। इसके बाद बसिया थाना में आवेदन देकर महिला की खोजबीन शुरू करने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...