कौशाम्बी, दिसम्बर 10 -- कसेंदा गांव में घूमने वाला एक बेसहारा मवेशी पिछले दो दिनों से गंभीर रूप से बीमार है। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी चारा-पानी छोड़कर लेटा पड़ा है और उठ भी नहीं पा रहा। सरकारी पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध न होने के कारण उसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। गांव के दिलीप कुमार, राहुल, सुनील कुमार आदि ने बताया कि गांव में कई बेसहारा मवेशी घूमते हैं, परंतु यह विशेष पशु किसानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता था, बल्कि पालतू मवेशियों के बचे भोजन से अपना पेट भर लेता था और गायों के गर्भाधान में भी सहायक साबित होता था। सोमवार से यह अचानक बीमार हो गया। ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर निजी डॉक्टर से उपचार कराया, पर कोई सुधार देखने को नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पशु चिकित्सा मोबाइल एम्बुलेंस सेवा के नंबर 1962 पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.