दो दिन से बिजली गुल, गुस्साए लोगों ने कालपी रोड पर लगाया जाम
उरई, जून 1 -- उरई । संवाददाता भीषण आंधी-पानी के बाद दो दिन से बिजली गायब होने से नाराज लोगों का शनिवार रात को गुस्सा फूट पड़ा। उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड पर स्थानीय लोगों ने जाम लगाकर विद्युत व्यवस्था तत्काल बहाल करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने तकरीबन एक घंटे बाद लोगों को समझा बूझाकर शांत किया तब जाकर वहां का यातायात दुरुस्त हुआ और बिजली भी आ गई।लोगों का आरोप है कि तेज आंधी-पानी के चलते गुरुवार रात से बिजली गुल है। दो दिन बीतने के बाद भी विभाग ने सप्लाई चालू नहीं की। गर्मी और उमस में घरों में पानी तक की किल्लत हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी बारिश के चलते जिलेभर में चरमराई बिजली व्यवस्था इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार रात करीब 10 बजे आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.