कन्नौज, फरवरी 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के बहवलपुर उपकेंद्र से जुड़े लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों की आपूर्ति पिछले दो दिन से बाधित चल रही है। बिजली न मिल पाने से क्षेत्र के लोगों में काफी रोष व्याप्त है। विद्युत आपूर्ति न हो पाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बहवलपुर उपकेंद्र से जुड़े कल्यानपुर, कपूरपुर, अंतपुर, हाथिन, कसावा समेत उस क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक गांव में शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे से बिजली गुल है। शनिवार को भी पूरे दिन विद्युत आपूर्ति नहीं हुई। रविवार को भी बिजली आपूर्ति अव्यवस्थित रही। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजलीकर्मी विद्युत बिल बकाया वसूली के लिए तो पूरी तरह प्रयास में जुटे रहते हैं, लेकिन बिजली संकट आने पर कोई न तो ध्यान देता और न ही कोई कार्रवाई की जाती है। बिजली न मिल पाने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.