दो दिन से नहीं लगा कोई सुराग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बलरामपुर, जून 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया से एक 12 वर्षीय बालक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। बेटे के अचानक गायब हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम फुलवरिया निवासी शांति देवी पत्नी शेषराम का 12 वर्षीय पुत्र सोनू तीन जून को दोपहर करीब एक बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों व आसपास के गांवों में तलाश के बाद जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो परिवार की चिंता बढ़ गई। यह भी पढ़ें- किशोर रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में कोहराम परिजनों ने दो दिनों तक अपने स्तर से हर संभव प्रयास कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.