सोनभद्र, अप्रैल 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। रसोई गैस और कामर्शियल सिलेंडर की किल्लत अब भी बरकरार है। सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ताओं केसाथ ही कारोबारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दो दिनों तक सिलेंडर की गाड़ी नहीं आने से उपभोक्ताओं की परेशानी और भी बढ़ गई है। वहीं सहालग का सीजन शुरु होने से सिलेंडर की किल्लत और भी बढ़ती नजर आ रही है। जिला मुख्यालय पर स्थित गैस एजेंसियों पर रविवार और सोमवार को सिलेंडर का लोड नहीं आया। रविवार को सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। इस उम्मीद से कि रविवार की रात में कहीं गाड़ी न आई तो उपभोक्ता सोमवार की सुबह भी पहुंचे, लेकिन गाड़ी न हीं आने के कारण मायूस होकर वापस लौट गए। यह भी पढ़ें- सहालग में बिना गैस सिलेंडर कैसे बने भोजन और नाश्ता सिलेंडर नहीं मिलने के कारण लोगों को विवश होकर लकड़ी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.