साहिबगंज, दिसम्बर 20 -- साहिबगंज। साहिबगंज सहित संपूर्ण जिला बीते दो दिनों से भीषण शीत लहर की चपेट में है। इस कारण दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण आम जनजीवन काफी हद तक प्रभावित होने लगा है। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो पा रहा है। शनिवार को तो एक बार भी धूप नहीं निकला। इस कारण दिनभर भी काफी ठंड का अहसास होता रहा। लोग सिर से पांव तक गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। दरअसल, शुक्रवार की अहले सुबह से ही बफीर्ली पछुवा हवा के चलने के कारण ही पूरा जिला भीषण ठंड की चपेट में आया हुआ है। जबकि गुरूवार की शाम तक यहां उतनी अधिक ठंड नहीं पड़ रही थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह से ही जो बफीर्ली ठंडी हवा चलनी शुरू हुई तो ठंड ने अपने तेवर कड़े कर दिये। वैसे भी दिसम्बर का महीना आधे से अधिक बीत गया है तो पूस का महीना भी आधा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.