दो दिन से गांव में दहशत फैला रहे तेंदुए को वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा
लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- लखीमपुर के दो गांवों में दो दिनों से दहशत का कारण बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने सोमवार रात चलाए गए अभियान में ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया। तेंदुआ तिकुनिया क्षेत्र में अब तक छह लोगों को घायल कर चुका था, जिससे ग्रामीणों में भारी भय का माहौल बना हुआ था। जानकारी के अनुसार, दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के अंतर्गत आने वाले रननगर और बनवीरपुर गांवों में तेंदुआ लगातार दो दिन से सक्रिय था। रविवार को रननगर स्थित एक फार्म हाउस में तेंदुए ने मालिक राजन शर्मा पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया, लेकिन चालाक तेंदुआ उसमें नहीं फंसा और निकल गया। सोमवार को स्थिति और गंभीर हो गई, जब तेंदुआ बनवीरपुर गांव के पश्चिम स्थित हेमराज वर्मा के घर में दोपहर करीब 12 बजे घुस गया। ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.