लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- भारत नेपाल की सीमा के गांव रननगर व बनवीरपुर में दहशत का पर्याय बने हिंसक तेंदुए को काबू करने में आखिरकार वन विभाग को सोमवार रात कामयाबी मिली। यह तेंदुआ छह लोगों को घायल कर चुका था और बार-बार गांव में छिपकर बैठ जाता था। वन विभाग ने हर तरकीब नाकाम होने पर उसे ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के रननगर व बनवीरपुर गांव में यह तेंदुआ घूम रहा था। हिंसक हो चुका तेंदुआ लोगों पर बार-बार झपटा मारता रहा और ग्रामीण जान बचाने को भागते रहे। इसके बाद अपने घरों को दरवाजे बंद करके बैठ गए। मौके पर वन विभाग भी मौजूद था। इस बीच तेंदुआ ने सोमवार को बब्बू, आनंद, राम प्यारी, महेश, कौशल को पंजा मार कर घायल कर दिया था। ग्राम बनवीरपुर निवासी रामप्यारी के पैर में गहरा घाव हो गया। घायल महिला को सीएचसी निघासन अस्पताल में भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.