लखनऊ, जुलाई 17 -- गाजीपुर थाने में तैनात व दो दिन से लापता दरोगा अजय कुमार (36) का शव शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में पारा के मोहान रोड पर खड़ी कार में पड़ा मिला। ड्यूटी पर न पहुंचने और कॉल रिसीव न करने पर अनहोनी की आशंका के तहत पुलिस वालों ने दरोगा की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन के आधार पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने मोहान रोड सड़क किनारे खड़ी कार में दरोगा को मृत अवस्था में पड़ा देखा। अंदर से लॉक कार का शीशा तोड़कर शव निकाला गया। दो दिन से कार में पड़ा दरोगा शव फूल गया था। एसीपी काकोरी और फॉरेंसिक टीम ने कार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मूल रूप से हापुड़ निवासी अजय कुमार वर्ष 2020 बैच के दरोगा थे। वह पारा के नरपत खेड़ा में पत्नी कोमल और दो बेटों सार्थक (पांच), आद...