गंगापार, फरवरी 19 -- करछना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को मुख्य बाजार में बीच सड़क एक ट्रक खराब होने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थी। जाम के दौरान एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन भी प्रभावित हुए। गुरुवार को स्थिति अधिक गंभीर हो गई। रामपुर फ्लाईओवर पर घंटों जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सबसे अधिक परेशानी गुरुवार को इण्टर की नागरिक शास्त्र की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों और केंद्र व्यवस्थापकों को उठानी पड़ी। कई छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को लेकर चिंतित नजर आए और लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। करछना जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ा। अनेक वाहन रामपुर से मुंगारी और मोगलह...