बरेली, अप्रैल 2 -- बीती रात हुई हल्की बारिश के बाद बुधवार को एक बार फिर तेज धूप निकली और तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस पार हो गया। अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 4 और 5 अप्रैल को कई इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान इस साल सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके चलते गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि दो-तीन दिन में मौसम में फिर बदलाव होने के आसार हैं। कई इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हो सकती है। उसके बाद तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा।तारीख अधिकतम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.